Uncategorized

जांजगीर में पैसों के विवाद पर जानलेवा हमला: पिस्टल-चाकू-डंडे से पीटा, फायरिंग कर हत्या का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली और साइबर की संयुक्त टीम ने चंद घंटों में दबोचा, आरोपियों से हथियार जप्त

जांजगीर-चांपा, 17 अक्टूबर। सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने पैसों की मांग को लेकर विवाद, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली और साइबर की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट के चंद घंटे के भीतर ही आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. सतीश यादव उर्फ बाटा (32) निवासी वार्ड क्र. 21 IB रेस्ट हाउस के पास जांजगीर
  2. आसिफ खान (25) निवासी पुरानी बस्ती नैला
  3. उमाशंकर यादव उर्फ बाबा (28) निवासी वार्ड क्र. 20 खड़पड़िपारा जांजगीर

पुलिस के अनुसार दिनांक 15.10.26 की रात करीब 12:30 बजे आरोपी आसिफ खान ने प्रार्थी को फोन कर BTI चौक से बड़े नहर पुल की ओर बुलाया और पैसों की मांग करने लगा। नहीं देने पर डंडे से मारपीट की और धारदार बटनदार चाकू से हत्या की नीयत से हमला किया। बचाव में प्रार्थी ने फोन निकाला तो आरोपी ने पटककर तोड़ दिया। इसी दौरान सतीश यादव उर्फ बाटा और उमाशंकर यादव अपने साथियों के साथ आए और डंडे से मारपीट की। आरोपी सतीश ने कमर से कट्टा जैसा हथियार निकालकर प्रार्थी की ओर फायर किया, जिससे वह डरकर बेहोश होकर गिर गया। आरोपी प्रार्थी को मरा समझकर भाग गए।

See also  Découvrez l'univers captivant des casinos en ligne avec Vegas Plus

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली और साइबर की संयुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में पहले गुमराह करते रहे, बाद में अपराध स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, बटनदार चाकू और पिस्टलनुमा हथियार (लाइटर) जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply