छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में अवैध पटाखा भंडारण पर कोतवाली पुलिस की रेड, 4.50 लाख के पटाखे जब्त

जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से पटाखे जमा करने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल महंत निवासी वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर के कब्जे से करीब एक क्विंटल 60 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।

See also  जांजगीर: शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्षऔर कलेक्टर ने पारंपरिक विधि से गोवर्धन पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह और मुकेश पाण्डेय सहित प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, भीम श्रीवास एवं कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की आम नागरिकों से अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने दीपावली के दौरान पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  महिला प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक स्कूल में पीकर आते थे शराब, अब मिली ऐसी सजा

Related Articles

Leave a Reply