कोरबाछत्तीसगढ़

कुख्यात बदमाश की अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस करती रही तलाश

कोरबा. कुख्यात बदमाश बुधवारी निवासी सूरज हथठेल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक के शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस आरोपी के खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं. वहीं हत्या के प्रयास के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस इस कुख्यात बदमाश की तलाश कर रही थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर पुलिस ने सुबह पांच बजे कुख्यात बदमाशा सूरज हथठेल को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. वहीं शव को अस्पताल में छोड़ पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं.

See also  आठवें महीने में ही घर पर दाई ने कराया प्रसव; भारी रक्तस्राव से जच्चा-बच्चा की मौके पर मौत

Related Articles

Leave a Reply