छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

घर में सोते समय बच्चे को कोबरा सांप ने डसा, बच्चे की मौत

जांजगीर-चांपा जिले में 10 साल के बच्चे को कोबरा सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, वो कमरे में सो रहा था। घटना के बाद परिजनों ने सांप को भी पीट-पीटकर मार डाला। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पिता देव कुमार कश्यप ने बताया कि, सोमवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस बीच रात करीब 12 बजे बेटा विजय कश्यप विजय ने अपनी मां को आवाज देकर उठाया और बताया कि उसे सांप ने काटा है। बेहोशी की हालत में उसे के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

परिजनों ने कोबरा सांप को पीट-पीटकर मार डाला।

परिजनों ने कोबरा सांप को पीट-पीटकर मार डाला।

परिजनों ने कोबरा सांप को पीट-पीटकर मार डाला

जब अस्पताल में डॉक्टर ने जांच किया, तो उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घर के बाकी सदस्यों ने किसी तरह से जहरीला कोरबा को ढूंढ निकाला और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

See also  जांजगीर चाम्पा: आज अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अहम बैठक संम्पन्न, लिए गए कई अहम फैसले

Related Articles

Leave a Reply