छत्तीसगढ़

बीजापुर में हाईवे पर चाकू की नोक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 2 करोड़ के जेवर लेकर बदमाश फरार

बीजापुर: सोमवार को नेलसनार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 63 पर पांडे मुर्गा गांव के समीप 3 अज्ञात लोगों ने चाकू के नोंक पर लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स लुट कर जंगल की ओर भाग निकले। भैरमगढ़ स्थित ज्वेलरी दुकान से ज्वेलर्स स्वरूप सोनी रोज की तरह गीदम जा रहे थे। शाम के लगभग 6.15 बजे जैसे ही टेक्सी (तूफान वाहन) पांडे मुर्गा के समीप पहुंची तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से उतर वाहन को रोका और चाकू की नोंक पर ज्वेलर्स से बैग छीन भाग निकले।

इस घटना की जानकारी ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने नेलसनार थाना में दी है। लगभग दो करोड़ के ज्वेलर्स के लुट जानकारी खबर आ रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस संबंध में नेलसनार थाना प्रभारी विवेकानंद पटेल जानकारी ली तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। थाना प्रभारी के अनुसार बताया कि ज्वेलर्स स्वरूप सोनी ने घटना के बारे में सूचना दी है। अभी ज्वेलर्स द्वारा कितने के जेवरात रहे इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस रात्रि से ही अज्ञात लुटेरे के बारे में जानकारी ले रही है। विस्तृत जानकारी रिपोर्ट दर्ज होने पर दी जाएगी।

See also  बोर गाड़ी से टकराकर पिकअप के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौके पर ही हुई मौत

नेशनल हाईवे 63 नेलसनार से भैरमगढ़ के बीच हुई लुट की वारदात से दहशत बन गया। चौबीस घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर‌ हुई इस घटना को लेकर बेखौफ होकर आने जाने वालों के लिए चिंता का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply