छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बेरहम पोते ने दादी को क्रिकेट बैट से पीटा, बुजुर्ग दादी हुई घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर से दादी और पोते के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक पोते ने अपनी दादी को क्रिकेट बैट से सर, हाथ, छाती में खूब मारा. घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग पोते से दादी को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन गुस्से में आग बबूला पोता ना तो आसपास के लोगों की बात को सुन रहा था ना ही दादी की बात को समझ रहा था. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर इलाके का है.

अमन पुरी कॉलोनी में रहने वाले गंगा बाई देवांगन के पोते विशाल देवांगन ने उसे जरा सी बात पर बैठ से खूब पीटा. आसपास के लोग कई बार छुड़वाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सर पर खून सवार विशाल देवांगन ने लोगों की बात नहीं मानी, ना ही दादी के कराहने की आवाज से संयम बरता.

See also  दर्दनाक हादसा: हाथ छुड़ाकर भागा ढाई साल का बच्चा, मां के सामने ट्रक ने कुचला

दरअसल, दादी गंगाबाई देवांगन और उसकी बहू मधु देवांगन के बीच में किसी चीज को लेकर कहासुनी हुई. ऐसे में पोता विशाल देवांगन आवेश में आ गया. इसके बाद बैट से दादी की पिटाई करने लगा. मारपीट से गंगाबाई देवांगन को गहरा चोट आई है.

Related Articles

Leave a Reply