छत्तीसगढ़

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पिघले लोहे की चपेट में आकर जिंदा जला ऑपरेटर, मौत के बाद उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार के NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान एक ऑपरेटर पिघले लोहे (स्लैग) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मंगल साय के रूप में हुई है। वह बस्तर जिले के छोटे देवड़ा का निवासी था। घटना के बाद प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगल साय नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2023 से वह प्लांट में काम कर रहा था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान वह पिघले लोहे यानी स्लैग की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

See also  दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले सीएम साय: तीन चरणों में आयोजित होने वाले 'बस्तर पंडुम 2026' में आने के लिए दिया निमंत्रण

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी की पहचान मंगल साय के रूप में की गई है। उसकी उम्र 31 वर्ष बताई जा रही है। वह बस्तर जिले के छोटे देवड़ा गांव का निवासी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर मामले में मर्ग कायम किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

इस हादसे के बाद NMDC स्टील प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर प्लांट में पहले भी हादसे होने की बात सामने आती रही है। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर जरूरी इंतजामों को लेकर प्रबंधन की जवाबदेही पर चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

See also  NH 30 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डॉक्टर की मौके पर मौत, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

Related Articles

Leave a Reply