Uncategorized

आजादी के हीरक जयंती महोत्सव एवम् बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन हेतु प्रभारी नियुक्त

रायपुर

आजादी के 75 वें वर्ष में हीरक जयंती समारोह एवम बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन पर कार्ययोजना और प्रगति पर चर्चा हेतु जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की आवश्यक बैठक की हुई। बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। ब्लॉकवार कांग्रेस कमेटियों द्वारा किए कार्यों की समीक्षा और 2 अक्तूबर 2021 से 15 अगस्त 2022 तक होने वाले आजादी के 75 वें वर्ष में हीरक जयंती समारोह की कार्ययोजनाओं पर तिथिवार चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि हमारे पुरखों ने अपनी जान की बाजी लगाकर और आजादी के परवानों ने अपनी शहीदी देकर यह आजादी दिलाई है, जिसकी स्मृतियों को चिरस्थाई रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य पर “हीरक जयंती समारोह” के रूप में एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसे साकार करने की जिम्मेदारी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हीरक जयंती समारोह में जिले स्तर में 10 सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिनके द्वारा ब्लॉक कमेटियों के कार्यों की निगरानी और समीक्षा की जानी है, इसी प्रकार बूथ, सेक्टर जोन के पुनर्गठन में 15 संगठन ब्लॉक के लिए ब्लॉकवार 1-1 समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, जो सभी के समन्वय से निर्धारित समयावधि में पुनर्गठन का कार्य पूर्ण कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने किया।

See also  Rockstar Casino : Une Analyse Complète du Nouveau Phénomène du Jeu en Ligne

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी जी की सहमति से कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आजादी के हीरक जयंती समारोह के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय एवम पर्यवेक्षण समिति में श्री मोतीलाल देवांगन, श्री दिनेश शर्मा, श्रीमती शेषराज हरबंश, श्री रामलाल यादव, श्री शिशिर द्विवेदी, श्री अमर सिंह बनाफर, श्री बलराम चंद्रा, श्री सुरेन्द्र भार्गव, श्री वाहिद खान, श्री राजेश लहरे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बूथ, सेक्टर, जोन पुनर्गठन के लिए 15 सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति में जांजगीर नगर श्री गोरेलाल बर्मन, जांजगीर ग्रामीण श्री यशवंत चंद्रा, नवागढ़ श्रीमती मंजू सिंह, पामगढ़ श्री ब्यास कश्यप, अकलतरा नगर श्रीमती नीता थवाईत, अकलतरा ग्रामीण श्री प्रवीण पाण्डेय, बलौदा श्री किशन सोनी, चांपा श्री रमेश पैगवार, बम्हनीडीह श्री गुलजार सिंह, सक्ती नगर श्रीमती रश्मि गभेल, सक्ती ग्रामीण श्री मनहरण राठौर, जैजैपुर श्री रवि पाण्डेय, हसौद सुश्री नैन अजगल्ले, डभरा श्री टेक चंद्र चंद्रा, मालखरौदा श्री राइस किंग खूंटे को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

See also  Exploring the Landscape of Online Casinos: A Closer Look at Richard Casino

Related Articles

Leave a Reply