रायपुर

फरार हुआ आर्म्स एक्ट का आरोपी: पुलिस चालान पेश कराने ले गई थी कोर्ट, हथकड़ी से हाथ निकाल भाग निकला

दुर्ग

जिला कोर्ट परिसर से आर्म्स एक्ट का एक आरोपी फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम उसे चालान पेश करने कोर्ट ले गई थी। उसी दौरान आरोपी ने धीरे से हथकड़ी से अपने हाथ को निकाला और भाग गया। कोर्ट परिसर से आरोपी के भाग जाने की खबर मिलते ही पुलिस टीम उसे पकड़ने में जुट गई है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। कोतवाली टीआई के मुताबिक, बीते दिन 18 अक्टूबर को पता चला था कि शासकीय अस्पताल दुर्ग के सामने, चंडी चौक पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुछ अज्ञात लोग चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों को वहां भेजा गया और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में दुर्ग गंजपारा निवासी 30 वर्षीय अविनाश उर्फ दादू, राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप ठाकुर और राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय विजय चन्द्राक शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी आदतन किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ कई थानों में अपराध भी दर्ज है। सोमवार को सभी आरोपियों को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची थी। उसी दौरान अविनाश फरार हुआ है। सिपाही के हाथ में रह गई हथकड़ी दुर्ग सीएसपी जितेंद्र यादव ने बताया कोर्ट परिसर से फरार हुआ आरोपी अविनाश उर्फ दादू काफी शातिर और आदतन बदमाश है। दुर्ग कोर्ट में जब उसे पेश करने के लिए ले जाया गया तो उसने बड़ी चालाकी से अपने हाथ को हथकड़ी से निकाल लिया। सिपाही हथकड़ी को पकड़े रह गया और आरोपी वहां से भाग गया निकला। आरोपी अविनाश को दुर्ग शहर के गली-मोहल्ले की काफी जानकारी है। यही वजह है कि पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply