छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर मचा बवाल, हिन्दू संगठन ने प्रदर्शन कर की FIR की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत राजीव लोचन महाराज के बयान पर पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा के टिप्पणी को लेकर बवाल खड़ा हो गया. विधायक लखमा के विवादित बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कवासी लखमा के खिलाफ हिंदू विरोधी के नारे भी लगाए और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस में ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद तत्काल FIR की माँग रख सभी कार्यकर्ता थाना परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे.

दरअसल, हाल ही में संत राजीव लोचन महाराज के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर विधायक कवासी लखमा ने एक विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने संत राजीव लोचन महाराज को शादी कर बच्चे पैदा करने की सलाह दे दी. जिसके बाद VHP और बजरंग दल विरोध में उतर आये हैं.

See also  गोधना छेरछेरा पर्व की खुशियां मातम में बदली, 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे विधायक लखमा : VHP

VHP के जिला संयोजक ने बताया कि इससे पहले खमारडीह थाने में भी FIR का ज्ञापन सौंपा जा चुका है. 24 घंटों का समय मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसलिए सभी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं. वहीं VHP और बजरंग दल ने ये भी मांग रखी है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. अन्यथा इसके विरोध में शासन के खिलाफ जाने की पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान

वहीं इस विषय पर अब सियासत भी तेज होने लगी है. इस मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि धर्म गुरु क्या कहते हैं, क्या नहीं… ये उनका विषय है. उस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया के तौर पर विरोध करना, कांग्रेस का हमेशा का काम रहा है.

See also  सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं फिर चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हो : CM भूपेश बघेल

Related Articles

Leave a Reply