रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम…..भूपेश बघेल ने तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की

  • गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
  • पारम्परिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर कलाकारों का किया उत्साहवर्धन

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

मुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। नन्हीं गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी गीत जस गीत, सुआ नृत्य राउत नृत्य के गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किए।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय और श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply