छत्तीसगढ़

लोरमी से डिंडौरी जा रही बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल

लोरमी

लोरमी से एक सड़क हदासे की खबर सामने आई है। सवारी से भरी रेम्बो बस पलट गई है। बस लोरमी से डिंडौरी की ओर जा रही थी। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी का है। मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी से डिंडौरी की ओर बस जा रही थी। अचानक सामने से तेज रफ्तार पिकअप के अजाने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में करीब 12 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। आस-पास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से लोरमी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का ईलाज जारी है। लोरमी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  CG BREAKING : पिता ने बेटे पर धनुष-बाण से किया हमला, सीने में घुसा तीर

Related Articles

Leave a Reply