छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ राजभवन का आफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, एलन मस्‍क के नाम से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किए 17 ट्वीट

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ राजभवन का आफिशियल ट्विटर हैंडल हैक हो गया। हैकर्स ने राजभवन के आफिस के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद उसकी डीपी भी बदल दिया और हैकर ने एलन मस्‍क के नाम से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक के बाद एक करके 17 ट्वीट किए। इसके अलावा हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग किया। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हैकर्स ने गुरुवार को एलन मस्‍क के नाम से छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यपाल अनुसूइया उइके की अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 17 ट्वीट किए। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल पर क्रिप्टोकरेंसी को लेकर पोस्‍ट किया। इस पोस्‍ट में लिखा था कि कई स्‍तरों पर क्रिप्टोकरेंसी अच्‍छा आइडिया है और हमें पूरा विश्‍वास है कि इसका भविष्‍य आशाजनक है। साथ ही हैकर्स ने em4crypt.com का लिंक पोस्‍ट करते हुए लिखा कि आओ सब मिलकर इसका समर्थन करें। वहीं छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल की ओर से जवाब में लिखा गया है कि यह एक बड़ा दिन है। हालांकि थोड़ी देर बाद राज्‍यपाल अनुसूइया उइके की अधिकारिक ट्विटर हैंडल को रिकवर कर लिया गया। इस मामले को लेकर राजभवन सचिवालय से अधिकृत बयान जारी किया गया है। राजभवन सचिवालय के अनुसार राज्यपाल अनुसुइया उइके का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, उस अकाउंट का पासवर्ड बदल कर बहाल कर लिया गया है। बतादें कि इससे पहले भी छत्‍तीसगढ़ में हैकर्स कई सरकारी संस्‍थानों के ट्विटर हैंडल को निशाना बनाकर हैक कर चुके हैं।

See also  तब भगदड़ से हाहाकर, अब ममतामयी माहौल… नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर दिल छू लेगी

Related Articles

Leave a Reply