Uncategorized

अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 में समीप के 13 ग्रामों को किया गया शामिल

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस बैठक आयोजित की गई। बैठक के संयोजक एवं नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर के संयुक्त संचालक श्री विनित नायर भी उपस्थित थे। नगर तथा ग्राम निवेश के सहायक संचालक ने बताया कि नगर पालिका अकलतरा के समीप के 13 ग्रामों – परसाहीनाला, खटोला, बरगवां, खोंड़, खिसोरा, लिलवाडीह, अमरताल, किरारी, तरौद, रोगदा, मुरलीडीह, पकरिया और लटिया को अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 में शामिल किया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा, अकलतरा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शान्ति भारते, मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री अशोक शर्मा सहित संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच भी उपस्थित थे।

See also  Slots Palace – Szybka rozgrywka dla nowoczesnego gracza

Related Articles

Leave a Reply