छत्तीसगढ़

NH-30 पर पुल के नीचे मिला 24 लाख का गांजा, सर्चिंग पर जवानों ने किया बरामद

सुकमा

जिले में नेशनल हाईवे 30 में एक पुल के नीचे से जवानों ने 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तस्करों ने 9 बोरियों में गांजा भरकर पुल के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जानकारी में मुताबिक, छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जब जाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जवानों ने गांजा बरामद कर लिया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

बोरियों की हालात देखने के बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। अफसरों का कहना है कि गांजा तस्करी पर पुलिस ने लगाम लगाया है। लगातार आने-जाने वाली वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है, इसी वजह से तस्कर गांजा की इस खेप को पार नहीं कर पाए होंगे और इसे पुल के नीचे छिपाकर रख दिया होगा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply