छत्तीसगढ़

हत्या का पर्दाफाश: अवैध संबंध के चलते युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के पति की कर दी हत्या

धमतरी

अवैध संबंध के चलते रास्ते से काटा हटाने आरोपित ने पुल के नीचे नदी में धक्का देकर गिराकर उसकी हत्या करने वाले का पर्दाफाश हुआ है । घटना के 21 दिनों बाद जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित अश्वनी पांडेय का मृतक विजय कुमार साहू की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पूर्व में भी मृतक के साथ उसका विवाद हो चुका था। 18 जुलाई 2022 को विजय कुमार साहू निपानी-टिपानी पुल के ऊपर नदी में बाढ़ देखने गया था। उसी समय आरोपित अश्वनी पांडेय वहां पहुंच गया। पुरानी रंजीश को लेकर झगड़ा करने लगा। हाथ मुक्का से मारपीट कर विजय कुमार साहू को पुल के ऊपर से नदी के पानी में फेंक दिया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर( doctor) ने होमो सुसाईडल बताया। मृतक स्वजन लगातार हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से जांच की मांग कर रहे थे। एसपी कार्यालय और पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी की थी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply