छत्तीसगढ़

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

बलौदाबाजार

जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। मगर कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

इसके कुछ देर बाद संगीता के ससुर ने नीमा को संगीता के मौत की जानकारी दी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन उसके सुसराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि संगीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद संगीता के माता-पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है और उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

सहाड़ा निवासी शिवा साहू की शादी डेढ़ साल पहले संगीता साहू(21) से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर 7 महीने बाद जब शिवा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से पति-पत्नी में नहीं बन रही थी। संगीता के मायकेवालों ने बताया है कि शिवा की मां के मौत के बाद से ही वह संगीता को परेशान करता था। संगीता का ससुर भी उसे काफी प्रताड़ित करता था।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

संगीता के पिता उपेंद्र साहू ने बताया कि राखी के दिन मेरा बेटा संगीता से राखी बंधवाने भी गया था। लेकिन उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया। इसके चलते मेरा बेटा राखी भी नहीं बंधवा सका था। उपेंद्र ने यह भी बताया कि संगीता के ससुरालवाले उसे दहेज के सामान के लिए भी प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

Related Articles

Leave a Reply