छत्तीसगढ़

11 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में 2 छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा

बेमेतरा में 11 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर साथ पढ़ने वाले दो बालकों ने पीड़ित छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स किया। पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना बेमेतरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 11 वर्षीय छात्र एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता है।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

पीड़ित छात्र के परिजनों के द्वारा लिखाई गई शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर को स्कूल के हॉस्टल में उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों (13 वर्ष और 14 वर्ष) ने अप्राकृतिक संबंध बनाया। घटना के बाद जब पीड़ित नाबालिग छात्र को तकलीफ हुई तो इसकी जानकरी उसने अपने परिजनों को दी। बच्चे से मिली जानकारी के बाद परिजनों में इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों बालक के खिलाफ 34-IPC, 377-IPC, 3(2)(v)-SCH, 4-CHL, 6-CHL के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply