छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के भंवरमरा गांव में घर में फटा सिलेंडर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले।

भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

See also  स्कूली बच्चों में पीलिया का प्रकोप : टंकी से गंदा पानी आने से बीमार हुए बच्चे, पालकों ने की जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Reply