बिलासपुर

छत्तीसगढ़: मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी….3 लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

बिलासपुर

मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनमें सरगना और 3 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 हजार रुपए, सिम कार्ड, 13 मोबाइल, लैपटॉप, दस्तावेज समेत कई एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इसको लेकर 72 साल के बुजुर्ग ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने लिव इन में रहने का झांसा देकर उनसे एक लाख रुपए ठगे थे।

आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान।

 रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक पथरिया जिला मुगेली निवासी मनीष उर्फ मालिकराम, सीपत निवासी अजय कुमार साहू, सिरगिट्‌टी निवासी संगीता यादव, सरकंडा निवासी रोशनी मानिकपुरी और तारबहार निवासी पूजा कोरी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य सुंदर महिलाओं की फोटो दिखाकर लोगों को शादी का ऑफर दिया करते थे। ऑफर में जो फंस जाता, उसे निजी समस्या या फिर किसी एक्सीडेंट की बात कहकर रुपए ऐंठा करते थे।

See also  सब इंजीनियर ने फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी या फिर बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बनाया करते थे। ऐसे लोगों से यह ठग आठ हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर वसूलते थे। इसके बाद खुद ही फोन पर अपने शिकार से मीठी-मीठी बातें करके उन्हें अपने जाल में फंसाया करते थे। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद मामले में बिलासपुर के असीम बेग ने कहा, ‘मैं मामले में सुनवाई के दौरान आरोपियों से अंजू के बारे में पूछूंगा। मैं उनसे पूछूंगा कि अंजू नाम को कोई महिला थी या नहीं।’ आगे उन्होंने कहा इस तरह के धोखे की बात सपने में भी नही सोची थी।

Related Articles

Leave a Reply