छत्तीसगढ़

माता-पिता और खुद के 18 बैंकों खातों को कमीशन पर देता था युवक, अबतक हुआ 1.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा. सायबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कवर्धा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद के नाम से 16 बैंक खाते और अपने माता-पिता के नाम पर दो खाते खोलकर उन्हें ठगों को किराए पर देता था. यह ठग गिरोह इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में करता थे. आरोपी मोहन जायसवाल के खिलाफ भारत के 8 अलग-अलग राज्यों में मुकदमा दर्ज है.

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है. मोहन सोशल मीडिया के जरिए ठगों के संपर्क में आया था. ठगी के लिए उपयोग किए गए खातों में आए पैसों को वह 10% कमीशन काटकर आगे के खातों में ट्रांसफर करता था.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन खातों से 1.5 करोड़ (डेढ़ करोड़ रुपए) से अधिक रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है. पुलिस ने मोहन के पास से विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं.

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

एसपी धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी अजनबी के कहने पर अपना बैंक खाता या दस्तावेज साझा न करें और साइबर अपराध से सतर्क रहें. फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply