छत्तीसगढ़

पायलट ने कहा- मोदी और शाह के दौरे के बाद भी राज्य का हाल बदहाल, 7 जुलाई को सरकार के खिलाफ कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान जनसभा

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज़ुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे के मद्देनजर रायपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के दौरे के बाद भी राज्य का हाल बेहाल है. यहां की डबल इंजन सरकार फेल है.

सचिन पायलट ने अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रेस वार्ता ली. उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को वे छत्तीसगढ़ आएंगे. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान जवान संविधान’ जनसभा में शामिल होंगे. आयोजन में लगभग 50 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना है.

सचिन पायलट ने कहा सभी नेताओं, पदाधिकारियों, ज़िलाध्यक्षों और अध्यक्षों से सार्थक चर्चा हुई है. डेढ़ साल पहले जिन वादों के साथ बीजेपी ने वोट माँगा. ये सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. किसी क्षेत्र में ये सरकार कामयाबी बाहर के नेताओं को लाकर इन्हें अपनी पीठ थपथपाने पड़ती है.

See also  पीएम मोदी के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवार, कहा मंगलसूत्र और मुसलमान ही बीजेपी का सहारा

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में आज DAP कहीं नहीं है. प्रदेश भर में किसान परेशान हैं. NPK सरकार दे रही है, वो भी पर्याप्त नहीं है. किसानों से सरकार मुँह फेर रही है. हर जिले में लूट, बलात्कार और गोलियाँ चल रही है. कांग्रेस सरकार की 17 योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया.

पुलिस के जरिए कांग्रेस को कर रहे प्रताड़ित

उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग के बाद 37 हज़ार करोड़ का लोन सरकार ले चुकी है. शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है. पूरी कांग्रेस पार्टी मज़बूती से लड़ाई लड़ेगी. सरकार पुलिस का उपयोग कर कांग्रेस को प्रताड़ित कर रही है. पार्टी कार्यालय को सील किया गया. इस सरकार ने सत्ता प्राप्ति से कुछ भी करना दिल्ली से सीखा है.

See also  अनिश्चितकालीन हड़ताल : 17 को रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारी, दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की तैयारी

चंद लोगों को संसाधन सौंपने की तैयारी

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की संसाधन चंद लोगों के हाथों में देने की तैयारी में है. पार्टी उद्योग, इन्वेस्टमेंट के पक्ष में है, लेकिन गरीब आदिवासियों का घर उजाड़ने के ख़िलाफ़ है. वो लाख कोशिश कर लें ये दिखाने की कि हममें कोई मतभेद है. कांग्रेस एकजुटता से लड़ती आई है, और आगे भी लड़ेगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है, यह जनता जानती है.

7 जुलाई को आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज़ुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे. इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान जवान संविधान’ के नाम बड़ी जनसभा में शामिल होंगे. खड़गे के प्रवास की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बैक टू बैक बैठकें लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसके पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, जिलाध्यक्षों, प्रकोष्ठों और विधायकों की बैठक लेकर संगठन के कार्यों पर चर्चा की.

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply