Advertisement
जांजगीर चांपा

जांजगीर: कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

जांजगीर

कांग्रेस सरकार के कामकाज और अनियमिता से से आक्रोश में आती भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को ज्ञापन सौंपा । जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी साहु ने बताया कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से भय का माहौल बना हुआ है, प्रदेश में हर दिन बलात्कार, लूट, हत्या जैसी घटनाओ ने प्रदेश के लोगो के मन को झकझोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा शालिनी राजपूत ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि
इन्ही घटनाओ को लेकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जांजगीर चाम्पा महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के नाम जांजगीर-चाम्पा जिले के कलेक्टर तारणप्रकाश सिन्हा को ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित मातृशक्तियो व कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व हाथ मे गंगाजल लेकर शराबबन्दी का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी अब शराबबन्दी तो दूर शराब बिक्री को बढ़ावा देने का काम कर रही है, शराब के नशे में धुत व्यक्ति कई तरह के घटनाओ को अंजाम दे रहे है, प्रदेश में लूट, हत्या, महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई है, रेडी टू इट के माध्यम से घर चलाने वाली महिलाओं से रोजी रोटी छीनकर उनको आर्थिक रूप से कमजोर करने वाली कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है 2023 के चुनाव में यही मातृशक्ति कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
वही महिला मोर्चा जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्षा श्रीमती रजनी साहू ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नही है, जहां देखो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरे मिल जाएगी, कही महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे घटना हो रही है तो कही लूट और हत्या की खबरे मन को व्यथित कर देती है, प्रदेश के गृह मंत्री तो लापता हो गए है क्योंकि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था इसका सर्वोच्च उदाहरण है।
ज्ञात हो कि इन्ही सब विषयो को लेकर प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में प्रदेश भर से महिलाएं एकजुट होकर भूपेश सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार रैली कर रही है, जिसमे जिले से पांच हजार महिलाये शामिल होंगी।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी साहू, महामंत्री संतोषी दुबे, उपाध्यक्ष द्रौपदी केशरवानी, कोषाध्यक्ष उमा सोनी, मंत्री अस्मिता मिश्रा, संगीता पाण्डेय, कार्यालय मंत्री उर्मिला निर्मलकर, मंडल अध्यक्ष प्रेमलता कौशिक पार्षद भूरी बाई , संतोषी साहू, शांति, सावित्री, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply