छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बम्हनीन मेले में एक बच्ची मिली…नाम पता बता पाने में है असमर्थ, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनीन में कल 25 दिसम्बर को क्रिसमस के अवसर पर मेला लगा था । आसपास के ईसाई समुदाय साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी मेले मे घूमने आए थे । इसी दौरान एक बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ कर रोती हुई मिली है । बच्ची कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं जिसकी जानकारी गांव वालों ने अकलतरा थाना टी आई मणिकांत पांडे को दी है और बच्ची के माता-पिता का पता लगाने का आग्रह किया है ।

अकलतरा टी आई द्वारा बच्ची का फोटो सभी थानों में तथा सभी व्हाट्सअप ग्रुप में भेज दिया गया है और बच्ची को पहचानने का आग्रह लोगों से किया है । बच्ची के माता-पिता के मिलने तक बच्ची को गांव के ही पूनम दास मानिकपुरी पिता टोमन दास मानिकपुरी, भवानी मंदिर बम्हनीन के पास रखा गया है जो कोई भी इस बच्ची के माता-पिता को जानता हो वह अकलतरा थाना या 7354557701 पर संपर्क करें ।

See also  Shaadi.com के जरिए विधवा महिला से शादीशुदा युवक ने किया परिचय, फिर ब्लैकमेल कर बुझाई हवस, आरोपी गिरफ्तार 

Related Articles

Leave a Reply