देश

भारत को 10 विकेट से रौंदकर इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में

India vs England T20 World Cup 2022:  इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अब पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा. भारत द्वारा दिए गए 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन बनाकर इंग्लैंड को धमाकेदार जीत दिली दी. दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से मैच में नाकाम कर दिया. बटलर ने अपनी 80 रन की नाबाद पारी में 9 चौके औऱ 3 छक्के लगाए तो वहीं हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन की पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए. भारत का कोई भी गेंदबाज एक विकेट भी मैच में नहीं निकाल पाया.

See also  भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत, 26/11 के मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड

इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने धमाकेदार अर्धशतक जमाकर टीम के स्कोर को 168 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए भारत ने 169 रनों का लक्ष्य दिया था.. कोहली ने 40 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली तो वहीं हार्दिक ने केवल 33 गेंद पर 63 रन बनाए. हार्दिक ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए तो वहीं कोहली ने अपनी 50 रन की पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए थे. इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए तो वहीं क्रिस वोक्स और आदिल रशिद ने 1 विकेट लिए.इससे से पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

See also  70 किलो चांदी की खेप, पहुंच गई रेलवे पुलिस और फिर…

भारत की सेमीफाइनल में शर्मनाक हार
India vs England T20 World Cup 2022: : इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अब पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा. भारत द्वारा दिए गए 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन बनाकर इंग्लैंड को धमाकेदार जीत दिली दी. दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से मैच में नाकाम कर दिया. बटलर ने अपनी 80 रन की नाबाद पारी में 9 चौके औऱ 3 छक्के लगाए तो वहीं हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन की पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए. भारत का कोई भी गेंदबाज एक विकेट भी मैच में नहीं निकाल पाया.

See also  करोड़ों में बिकी 'पान पसंद' बनाने वाली कंपनी, इस ग्रुप ने किया अधिग्रहण

Related Articles

Leave a Reply