देश

कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, रेलवे ने रद्द कर दीं ये 20 ट्रेनें, कई की टाइमिंग में बदलाव

समस्तीपुर :  दिन-रात नॉनस्टॉप चलने वाली भारतीय रेल की रफ्तार सर्दियों के मौसम कुछ धीमी पड़ जाती है. कोहरे की दस्तक ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) से गुजरने और खुलने वाली 10 जोड़ी यानी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोहरे को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. तो कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई थी. इसी क्रम में कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

See also  कलेक्टर ने किया बम्हनीडीह तहसील, जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

पूर्णत: रद्द ट्रेनें
कृषि आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए केस होंगे वापस, रेलवे ने किया ऐलान
गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 01.12.22 से 26.02.23 तक
गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 03.12.22 से 28.02.23 तक
गाड़ी सं. 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस – 03.12.22 से 28.02.23 तक
गाड़ी सं. 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस – 05.12.22 से 02.03.23 तक
गाड़ी सं. 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस – 04.12.22 से 26.02.23 तक
गाड़ी सं. 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस – 06.12.22 से 28.02.23 तक
गाड़ी सं. 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस – 01.12.22 से 27.02.23 तक
गाड़ी सं. 12370 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस – 02.12.22 से 28.02.23 तक
गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस – 05.12.22 से 27.02.23 तक
गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस – 06.12.22 से 28.02.23 तक

See also  छत्तीसगढ़: ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुॅचेंगे 600 अधिकारी

दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन साप्ताहिक रद्द रहेगा.

गाड़ी सं. 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगल, गुरू एवं शनिवार को रद्द
गाड़ी सं. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस – प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द
गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस – प्रत्येक बुधवार को रद्द
गाड़ी सं. 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस – प्रत्येक गुरूवार को रद्द
गाड़ी सं. 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगल एवं गुरूवार को रद्द
गाड़ी सं. 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस – प्रत्येक बुध एवं शुक्रवार को रद्द
गाड़ी सं. 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस – प्रत्येक रविवार को रद्द
गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगलवार को रद्द
गाड़ी सं. 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस – प्रत्येक शनिवार को रद्द
गाड़ी सं. 15910 लालगढ-डिब्रूगढ़़ अवध आसाम एक्सप्रेस – प्रत्येक मंगलवार को रद्द.

See also  छत्तीसगढ़: नशीली इंजेक्शन के अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply