रायगढ़

एक ही फंदे पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

रायगढ़

जिले के छाल थाना अंतर्गत ग्राम सामरसिंघा में खेत के पास एक पेड़ पर देवर-भाभी का शव मिला है। देवर भाभी का शव एक ही साड़ी के दोनों छोर से लटक रहा था। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों के आत्महत्या की वजह उनके बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका की जता रही है।घटना की जानकारी होते ही यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों मृतकों की पहचान गुलशन कुमार राठिया और यशोदा राठिया के रूप में की। गांव वालों के अनुसार दोनों मृतक रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे।

घटना के बाद पुलिस परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि रात तकरीबन आठ बजे खाना खाकर गुलशन घर में सोने को गया। इसके बाद यशोदा भी अपने रूम में सोने चली गई थी। मृतक महिला के पति की जब देर रात तीन बजे नींद टूटी तो कमरे में यशोदा नहीं थी। उसने सोचा कि यशोदा घर के किसी काम के कारण गई होगी और फिर सो गया। सुबह इस घटना की जानकारी पूरे गांव को पता चली। तब गांव वालों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार दोनों मृतक रिश्ते में देवर-भाभी थे। गुलशन कुमार राठिया उम्र 21 वर्ष और भाभी यशोदा की उम्र 19 वर्ष का होना बताया गया।

See also  डेढ़ साल के बच्चे की मां बनकर लौटी नाबालिग, अब अदालत में फंसा ये पेंच, जानिये क्या है पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply