Uncategorizedज्योतिष

जाने आज का भाग्य फल: वृश्चिक राशि वाले धनधान्य में पाएं वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

मेष- दोपहर के बाद भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी. असहजताएं स्वतः दूर होंगी. सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे. सबसे मेलजोल रखेंगे. भाईचारा बढ़त पर रहेगा. सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा. मनोरंजन में रुचि रहेगी. तेजी से लक्ष्य साधेंगे. आर्थिक कार्य व्यापार संवार पाएगा.योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास बल पाएंगे. यात्रा की स्थिति रहेगी. बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे. प्रयास गति लेंगे.
शुभ अंक : 2 और 9

शुभ रंग : चमकीला लाल

वृष- महत्वपूर्ण कार्यां को दोपहर तक कर लेने की कोशिश रखें. सौदे समझौते प्रभावशाली बने रहेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे. मेहमानों का हो सकता है. व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें. अवसरों को भुनाएंगे. सब से बना़कर चलेंगे. वार्ता में गंभीरता दिखाएंगे. सहनशील रहेंगे. आर्थिक क्षेत्रों में आकस्मिक अवसर बन सकत हैं. अनुशासन अनुपालन रखें. मितभाषी रहें.
शुभ अंक : 2 4 और 6

शुभ रंग : खाकी

मिथुन- समय उत्तरोत्तर सुधार पर रहेगा. पेशेवरों के लिए अवसर बढ़ेंगे. कार्य विस्तार संभव होगा. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहेंगे. सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रयासों में तेजी आएगी. योजनाओं को पूरा करेंगे. उद्योग व्यापार से जुड़े मामले हल होंगे. साझीदारी के प्रयास बनाए रखेंगे. स्थायित्व पर जोर रहेगा. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. गति बढ़ाएंगे. साख में वृद्धि होगी.
शुभ अंक : 2 4 और 5

See also  Irwin Casino – Fast‑Track Slots, Live Games, and Mobile Play for Quick Wins

शुभ रंग : लीफ कलर

कर्क- दिन के आरंभ में सफलता का प्रतिशत उूंचा बना रहेगा. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे. अड़चनों पर धैर्य अनुशासन से नियंत्रण रखेंगे. सेवा व्यवसाय से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे. कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा. जिद जल्दबाजी न दिखाएं. तथ्यों पर भरोसा रखें. अतार्किक बातों में न आएं. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेन देन से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. बजट के अनुसार चलेंगे. धूर्तां से दूरी बनाएं. सजग रहें.
शुभ अंक : 2 4 और 9

शुभ रंग : सिंदूरी

सिंह- चिंतन का स्तर विस्तार पाएगा. मित्रों को समय देंगे. सीखने सिखाने पर बल रहेगा. बौद्धिक पक्ष संवरेगा. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से करेंगे. पेशेवर प्रभावी रहेंगे. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. योजनाओं को पूरा करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे. व्यर्थ की बातों से बचें. आगे कार्यगति प्रभावित रह सकती है. समय एवं उूर्जा का प्रबंधन रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. निजी संबंधों में सुधार होगा. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी.
शुभ अंक : 1 2 4 9

शुभ रंग : गहरा लाल

कन्या- आवश्यक कार्यां को दोपहर तक लेने की सोच रखेंगे. अतिउत्साह में न आएं. प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे. रिश्तों में सुधार होगा. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा. सहजता बनाए रखेंगे. व्यवस्था को मजबूत रखें. समय सुधार पर बना रहेगा. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा. महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं. सबके प्रति सम्मान और स्नेह का भाव रखें. तर्क बहस से बचें.
शुभ अंक : 2 4 और 5

See also  Aviator Crash Game: Vittorie Veloci & Sessioni ad Alta Intensità

शुभ रंग : रस्ट कलर

तुला- समय श्रेष्ठ फलकारक बना हुआ है. महत्वपूर्ण मामले गति लेंगे. भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रखेंगे. संपर्क संचार और संवाद प्रभावशाली रहेगा. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे. सामाजिकता पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे. साहस पराक्रम राह बनाएंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. सहकारिता में रुचि दिखाएंगे. भाईचारे को बल देंगे. करीबियों का समर्थन मिलेगा. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
शुभ अंक : 2 4 और 6

शुभ रंग : पीच

वृश्चिक- रचनात्मक कार्यां में गति बनाए रखेंगे. सबसे सामंजस्य रखेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. रुटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. जोखिम लेने से बचें. विनम्रता रहेगी. परिवार के साथ आनंद से रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ और सौहार्द्र से काम लेंगे. सलाह से आगे बढ़ेंगे. सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. आत्मविश्वास उूंचा रहेगा. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. रहन सहन प्रभावी रहेगा. वचन के पक्के रहेंगे. व्यवस्था पर जोर बनाए रहेंगे.
शुभ अंक : 2 4 और 9

शुभ रंग : मेहरून

धनु- दोपहर के बाद अनुकूलन तेजी से बढ़ेगा. समय की शुभता का लाभ उठाएंगे. स्वयं पर फोकस बनाए रखेंगे. सृजनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी. कला कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. साख सम्मान बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. सभी क्षेत्रों में शुभत्व बढ़ेगा. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. जोखिम लेने से बचें. उधार न करें.
शुभ अंक : 2 3 और 9

See also  AviaMasters – High‑Speed Crash Gaming for Quick Wins

शुभ रंग : गेरुआ

मकर- कामकाज में ढिलाई व देरी से बचें. जरूरी कार्य दोपहर तक कर लेने की कोशिश करें. रिश्तों में सुधार होगा. विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं. घर में सामंजस्य रहेगा. उधार से बचेंगे. बजट बनाकर आगे बढ़ें. खर्च पर अंकुश रखें. दूर देश के मामले सधेंगे. सहज गति से आगे बढ़ें. कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पेशेवरता से काम लेंगे. लेनदेन में सावधानी बरतेंगे. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. दान धर्म में रुचि रहेगी. अनुशासन पर जोर देंगे. आर्थिक मामले सहज रहेंगे.
शुभ अंक : 2 4 8 और 9

शुभ रंग : मडकलर

कुंभ- आर्थिक ़क्षेत्रों में गति बनाए रखेंगे. पेशेवरों के लिए बड़ी उपलब्धियां संभव होंगी. प्रबंधन संवार पर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे. मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करें. कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सूझबूझ से काम लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. विस्तार की सोच रखेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. सक्रियता बनाए रखेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. वित्तीय मामले पक्ष में बनेंगे.
शुभ अंक : 2 4 और 8

शुभ रंग : पीला

मीन- भाग्य और योग्यता का समन्वय बना रहेगा. प्रबंधकीय कार्यां में शुभता का संचार रहेगा. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे. आर्थिक विषय गति लेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुकूलन बना रहेगा. स्वस्थ स्पर्धा रखें. आशंकाओं से बचें. प्रबंधन के क्षेत्र में इच्छित लक्ष्य पाएंगे. पेशेवर कामकाज में भरोसा बढ़ेगा. सफलताओं से उत्साहित रहेंगे. परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे. सम्मानित हो सकते हैं.
शुभ अंक : 2 3 और 9
शुभ रंग : स्वर्णिम

Related Articles

Leave a Reply