बिलासपुर

बिलासपुर जोनल स्टेशन के यार्ड में बेपटरी हुई कोयला लोड मालगाड़ी, धंस गए इंजन के पहिए, ट्रेनें प्रभावित

बिलासपुर

जोनल स्टेशन के यार्ड में स्थित कटनी मिडिल लाइन में शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे के करीब एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते है इंजन के पहिए जमीन में धंस गए। घटना के बाद जैसे ही हूटर बजा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना क्रास पाइंट में होने के कारण कटनी सेक्शन व मेन लाइन दोनों की गाड़ियां प्रभावित हो रहीं है। कटनी सेक्शन से ट्रेनें बिलासपुर आ सकती है पर यहां से नहीं जा सकेंगी। रेल प्रशासन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न् हो इसलिए अन्य लाइन से परिचालन जारी रखने जद्दोजहद कर रहा है।

See also  जिस तरह 75 पार में हम लोग फंसे थे, वैसे ही 400 पार में भाजपा फंस गई, वोटिंग के बाद बोले कवासी लखमा

Related Articles

Leave a Reply