Advertisement
जांजगीर चांपा

सीएम स्वेच्छाअनुदान मद से 50 हजार की पाली के रहने वाले गरीबी परिवार को मिली राशि.. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रवि पाण्डेय से मुलाकात कर किया धन्यवाद ज्ञापित

जांजगीर-चांपा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से ग्राम पाली (सिवनी) के अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि स्वीकृति मिली है। अत्यंत गरीब परिवार के अशोक यादव वर्तमान मे सेवादल के जिला महामंत्री है, और बचपन से कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित है। उसकी गरीबी परिस्थति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया था। अशोक यादव इस पैसे को अपने छोटा सा घर बनाने मे लगायेगा और उस घर का नाम ’’इंदिरा कुटिया’’ रखेगा। राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर सहायता योजना से भी अशोक यादव के खाते मे पैसा आने से खुश है और प्रदेश की भूपेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply