जांजगीर चांपा

जांजगीर: प्राचार्य,संस्था प्रमुख एक सप्ताह में वांछित दस्तावेज जमा कराएं-कलेक्टर

लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों में त्रुटि सुधार के लिए अवसर ,

जांजगीर-चांपा

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2015-16, 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों में बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड त्रुटि पूर्ण होने के कारण बैंक भुगतान असफल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। लंबित छात्रवृत्ति वाले छात्रों को त्रुटि सुधार के लिए सुसंगत दस्तावेज जमा करने कहा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस संबंध में शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को पत्र जारी कर संबंधित छात्रों को सूचित कर आवश्यक कागजात 7 दिनों के भीतर आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर में जमा कराने के निर्देश दिए है। निर्धारित समयावधि में कागजात जमा नही करने अथवा सही जानकारी उपलब्ध नही करने पर छात्रवृत्ति की राशि स्वतः निरस्त मानी जाएगी। इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुखों को जिम्मेदार माना जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply