छत्तीसगढ़

अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को नहर मे फेंका, अस्पताल मे बच्ची को कराया गया भर्ती

लोरमी

मुंगेली जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को नहर मे फेंक दिया। जिसे खेत में काम कर रहे तीन युवकों ने देख लिया, नाबालिग बच्ची की जान लेने की नीयत से एक अज्ञात महिला नहर में फेंक कर बोड़तरा की तरफ भाग गई। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची को नगर से आनन-फानन में सकुशल बाहर निकाला गया। बच्ची को युवकों ने नहर से निकालने के बाद गोड़खाम्ही के उप सरपंच के घर के पास लाया। जहां घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के 50 बिस्तर समुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं लोरमी पुलिस के ने उस अज्ञात महिला की पतासाजी की जा रही है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

खेत में काम कर रहे युवकों ने देखा

प्रत्यक्षदर्शी सोहन साहू ने बताया कि, जब वह अपने खेत में काम कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्ची को नहर में फेंक कर भाग निकली। जिसे वो देख नही पाया, हालांकि तत्काल पीड़ित बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने कहना है कि, बच्ची को अभी ऑक्सीजन मे रखा गया है। बच्ची के मुह से झाग आ रहा था। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन ऐसा लगता है की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में किया जा रहा है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply