छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला अस्पताल की नर्स के साथ हुई लाखों की ठगी, एक नर्स ने बनाया दूसरे नर्स को शिकार

बिलासपुर : न्यायधानी के जिला अस्पताल में एक महिला नर्स के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं. तारबहार क्षेत्र में बशीर कॉम्प्लेक्स की रहने वाली किरण बघेल बिलासपुर जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है. जहा उसकी सहेली नर्स मंजू पाटले जो की खुद भी नर्स है । मंजू पाटले ने किरण को अपने झांसे में लिया और कहा की मेरे एक मित्र है सुमित सोनवानी जिनका मंत्रालय में पहुंच है। और वो नौकरी लगवाते है।

See also  छत्तीसगढ़ के 176 शिक्षक निलंबित : नए स्कूलों में ज्वाइन न करने पर बड़ी कार्रवाई, 14 शिक्षकों का वेतन रोका गया

जिसके बाद किरण बघेल मंजू के झांसे में आकर अपने मामा की नौकरी लगवाने के नाम से 8 लाख 40हजार रुपए दे दी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नही लगी. जिसके बाद किरण बघेल ने इस मामले की शिकायत ताराबहर थाने में की जहा शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही. वही थाना प्रभारी गोपाल सतपति ने कहा अपराध दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है.

See also  कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

Related Articles

Leave a Reply