छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA NEWS : डंडे से पीट- पीट कर हत्या करने वाली महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा : मृतक परसराम सूर्यवंशी दिनांक 14.10.24 को दोपहर में अपना प्रधानमंत्री आवास निकला है कि नहीं पता लगाने नगर पंचायत सारागांव गया था कि समय करीबन 02.00 बजे आरोपिया सावित्री बाई रोहिदास अपने घर से मृतक परसराम सूर्यवंशी को घसीटते हुए अपने घर से निकालकर नगर पंचायत रोड तरफ छोड़ दी थी। जब मृतक के परिजनों, पुत्र को घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वे लोग घटनास्थल पहुंचकर देखा तो मृतक परसराम सूर्यवंशी चोटिल अवस्था में था जिसे तत्काल ईलाज कराने के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा ले गये जहां डॉक्टर साहब द्वारा बेहतर इलाज के लिए तत्काल बिलासपुर रिफर किए जाने से बिलासपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जिसका ईलाज के दौरान दिनांक 24.10.24 को मृत्यु हो जाने से बिलासपुर पुलिस द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही लिया गया था। मर्ग प्रकरण थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत होने से मर्ग डायरी थाना सारागांव पुलिस को प्राप्त होने पर मूल मर्ग क्रमांक 34/2024 धारा 194 BNS कायम कर जांच कार्यवाही में लिया।

See also  छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास : सीएम साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, विकास में नया आयाम जुड़ा

मर्ग प्रकरण की जांच को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर मृतक के परिजनों एवं घटना स्थल के आसपास लोगों का पृथक पृथक कथन लिया गया।

जांजगीर अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपीया सावित्री बाई रोहिदास निवासी सारागांव को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में के पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा बताई कि मृतक द्वारा बार बार घर आता जाता रहता था, और मेरे ऊपर बुरी नियत रखता था इसी बात को लेकर मेरे द्वारा लकड़ी का डंडा से मृतक को पीट पीट कर गंभीर चोट पहुंचना बताए जाने से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  कोरबा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय के एक बयान पर सियासत गरमा गई, ज्योत्सना महंत ने बयान को लेकर जोरदार हमला बोला

Related Articles

Leave a Reply