छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोप से आहत होकर एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर, सभी की हालत नाजुक

धमतरी

चोरी के आरोप से आहत एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया। घटना मंगलवार को उस वक्त सामने आई जब पड़ोसियों की मदद से जहर सेवन के बाद इन सभी लोगों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगदेही की है। एक ही परिवार के छह सदस्यों के जहर सेवन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस अस्पताल पहुंची और सभी के स्वास्थ्य का जायजा लिया। डॉक्टर सभी सदस्यों का उपचार कर रहे हैं। जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

जानकारी के अनुसार ग्राम जुगदेही में पीडि़त परिवार के पड़ोसी के घर चोरी हुई थी। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों का शक पीडि़त परिवार के सदस्यों पर था। इस बात से पूरा परिवार आहत था। बदनामी के डर से जहर खाकर पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गनीमत रही ग्रामीणों ने सही समय पर इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल इस मामले की जांच में भखारा थाना पुलिस जुटी हुई है। घटनाक्रम के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करते हुए ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply