जांजगीर चांपा

रेलवे ट्रैक पर कोयला इक्कठा कर रही थी महिला अचानक आ गई ट्रेन… महिला को आई गंभीर चोट

108 की टीम ने घायल महिला को हॉस्पिटल में कराया एडमिट

अकलतरा

आज शुक्रवार की सुबह मुम्बई हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रैक पर रेल डिब्बों से गिरे कोयले को इक्कठा कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई। सूचना मिलने पर 108 की टीम मौके पर पहुँचीं और घायल महिला का उपचार करते हुए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के संजय नगर निवासी फुलेश्वरी बाई यादव उम्र 36 वर्ष अपने घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक में कोयला इक्कठा कर रही थी। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। महिला ट्रेन को देख नहीं पाई और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में महिला के राइट हैंड में ओपन फ़्रैक्चर और कमर में चोट आई है। सूचना मिलने पर 108 के पायलट नील कमल और सुनील कैंवर तुरंत घटना स्थल पहुँचें और गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार करते हुए उन्हें सीएचसी अकलतरा में लेकर आएं।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply