छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मियों की बकरा-शराब पार्टी में मारपीट: ASI पर हॉकी-रॉड से हमला; हेड कांस्टेबल सस्पेंड, बेटे हिरासत में

भिलाई

भिलाई में पुलिसकर्मियों की शराब और बकरा पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान भिलाई नगर थाने में पदस्थ एएसआई गुप्तेश्वर यादव के ऊपर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए सिपाही अनिल गुप्ता को भी पीटा गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है। उसके दोनों बेटों को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर थाने में पदस्थ दो सिपाहियों ने हवलदार बनने की खुशी में अपने साथियों को जयंती स्टेडियम में शराब और बकरा पार्टी दी थी। पार्टी में जमकर शराब पी गई। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने की पेट्रोलिंग टीम में पदस्थ कांस्टेबल प्रेम सिंह के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर मौके पर मौजूद एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

बताया जा रहा है कि एएसआई यादव के कहने पर कांस्टेबल प्रेम सिंह ने यशवंत ठाकुर से माफी भी मांग ली। आरोप है कि इसके बाद भी यशवंत ठाकुर ने कॉल कर अपने बेटे शिवम और विनीत को झगड़े की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में उसके दोनों बेटे स्कार्पियो में आठ-10 लड़कों के साथ हॉकी स्टिक और रॉड लेकर पहुंच गए। उन्होंने एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर हमला कर दिया। उनको हॉकी और रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान बचाव करने के लिए आए कांस्टेबल अनिल यादव की भी पिटाई की। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

घायल एएसआई गुप्तेश्वर यादव और कांस्टेबल अनिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी जान से मारने की नीयत से ही आए थे। पहले तो उन्होंने पत्थर एएसआई यादव के सिर पर मारने का प्रयास किया। फिर स्कार्पियो चढ़ाने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर थाने पहुंचे और जान बचाई। गुप्तेश्वर यादव की छाती, सिर और चेहरे पर चोट आई है। वहीं अनिल गुप्ता के सिर में टांके लगे हैं। मारपीट की जानकारी सामने आने के बाद एसपी शलभ गुप्ता ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

Related Articles

Leave a Reply