रायपुर

छत्‍तीसगढ़़ के 7 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश भर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होन की चेतावनी दी है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली भी गिरेगी। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

गुरुवार को भी सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर बादा मौसम का मिजाज बदला तथा तेज बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते अब जलस्तर भी थोड़ा बढ़ने लगा है और प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में 820 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

See also  लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री ताम्रध्वज साहू

शहर हुआ जलमग्न
गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्र जलमग्न हो गए। जलमग्न होने वाले क्षेत्रों में तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक, कोटा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, अशोक नगर, अवंति विहार, गोगांव, नर्मदापारा, प्रोफेसर कालोनी, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती क्षेत्र आदि में जलभराव हो गया। बारिश के तुरंत बाद जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों ने अनोखा प्रदर्शन भी किया। कोटा रोड में बारिश के पानी से भरे सड़क में बैठकर लोगों ने महापौर एजाज ढेबर व विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आरेंज अलर्ट

रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दुर्ग, बालोद व राजनांदगांव जिले में भी एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

See also  ED की ECIR में दावा, कवासी लखमा को हर महीने मिलते थे 50 लाख रुपए

यलो अलर्ट

सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व बिजली गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply