कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में 2 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर, दूसरे ड्राइवर की बाल-बाल बची जान

कोरबा : दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई, जो पथलगांव का निवासी था और कोरबा टीपी नगर से लोड के लिए रानी अटारी जा रहा था।

घटना रविवार रात दर्री थाना क्षेत्र के गेरवाघाट पूल के आगे हुई। दर्री थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था।

See also  सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

रात 3:00 बजे हुआ हादसा

स्थानीय दौलत राम पटेल ने बताया कि घटना रात 3:00 बजे की है, जहां आसपास बस्ती वाले सभी सो रहे थे। अचानक से टकराने की आवाज आई। जहां बाहर आकर देखा तो दोनों ट्रकों में आग लगी हुई थी। आग के लपटे इतनी ज्यादा थी कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था।

See also  बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म : रांची के कारोबारी ने दिल्ली में उठाया फायदा, 2.50 करोड़ की ठगी का भी आरोप

इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। जहां दमकल वाहन के आने से पहले ही वाहन जलकर खाक हो चुका था। हादसे के बाद जब लोगों ने देखा कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंसा हुआ था, जिसकी जलने से मौत हो गई।

दौलत राम ने बताया कि एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन कर खड़ा हुआ था, जहां कोरबा की तरफ से आ रहे दूसरा ट्रक टकरा गया।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले

Related Articles

Leave a Reply