छत्तीसगढ़

दो नाबालिग लड़कों ने मामा की 7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

दुर्ग

नेवई थाना क्षेत्र में बुआ के दो नाबालिग लड़कों ने मामा की 7 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की मां ने लोक-लाज के चलते पहली बार मामले को दबाया, तो दोनों लड़के फिर वही हरकत करने मामा के घर पहुंच गए। घर में घुसने से मना करने पर दोनों लड़कों ने मामी के साथ मारपीट की। शाम को जब बच्ची के माता-पिता आए तो बेटी ने रो-रोकर उन्हें सारी जानकारी दी।

सगे संबंधी का मामला और सामाजिक डर के चलते माता-पिता ने उस समय मामले को वहीं दबा दिया। इसके बाद रविवार को फिर से दोनों भाई मामा के घर पहुंचे। उन्हें देख मामी आग बबूला हो गई। उसने उन्हें घर से भगाया तो दोनों लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 महीने पहले 13 साल साल और 15 साल के लड़के अपने मामा के घर घूमने आए थे। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने मामा की 7 वर्षीय बेटी खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नाबालिग भाई वहां से अपने घर चले गए।

See also  घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का मासूम लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। नेवई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply