कोरबाछत्तीसगढ़

सरेआम कपड़े उतारने का मामला, इसलिए महिला ने उठाया था कदम, सच आया सामने

कोरबा। सरेआम कपड़े उतारकर मुख्य मार्ग पर महिला के हंगामा मचाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका सच सामने आ गया है। महिला ने कहा, सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसने यह कदम उठाया था। वहीं ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही सलामत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा किया, जिसे महिला को वापस लौटाया गया।

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बता दें कि गुरुवार को कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतारकर सड़क पर पैदल चल रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग हैरान थे। मामला जिला ऑटो संघ के पास पहुंचा। ऑटो संघ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ऑटो चालक की खोजबीन शुरू की। माना जा रहा था ऑटो चालक से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया है, पर मामला ऐसा नहीं है। इसकी पुष्टि महिला ने की है।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

जानकारी मिली कि एक ऑटो बैग छूटा हुआ है और जब बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के लॉकेट और चांदी के जेवरात थे। इसकी जानकारी ऑटो चालक को भी नहीं थी। खबर मिलने के बाद उसने तत्काल सामान को टीपी नगर स्थित जिला ऑटो संघ कार्यालय में जाकर जमा किया।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

Related Articles

Leave a Reply