छत्तीसगढ़

बस्तर में EOW और एसीबी की दबिश : तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर पड़ा छापा, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर EOW और एसीबी ने छापेमार कार्रवाई की है। यहां के सुकमा और कोन्टा में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर समेत चार ठिकानों पर छापा मारा है। कोंटा में मोहम्मद शरीफ के घर कार्रवाई चल रही है। साथ ही मामले में पूछताछ जारी है।

पुरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है। सुकमा जिले में फिर आधा दर्जन स्थानों पर एसीबी, EOW का छापा पड़ा है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। सुकमा जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी छापे की कारवाई है। 

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

बोनस घोटाले को लेकर पूर्व विधायक ने की थी शिकायत 

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने 3 माह पहले 6 करोड़ से अधिक बोनस घोटाले को कलेक्टर से शिकायत की थी। जिसका लेटर भी सामने आया है वहीं अब तेंदूपत्ता बोनस मामले में गुरुवार को उन्ही के घर छापा पड़ गया है।

undefined
 

महानिदेशक स्तर के अधिकारी होंगे चीफ

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

EOW एसीबी में अब महानिदेशक स्तर के अधिकारी चीफ होंगे। राज्य सरकार ने  नियमों में बदलाव कर अधिसूचना जारी की है। वर्तमान में आईजी स्तर के अधिकारी EOW और एसीबी चीफ अधिकारी है। 

Related Articles

Leave a Reply