छत्तीसगढ़

सुकमा में 52 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर, नियाद नेल्लानार योजना से हुए प्रभावित

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए साल 2025 भी 2024 की तरह नक्सली मोर्चे पर काफी कारगर साबित हो रहा है. लोन वर्राटू और पुलिस के अभियान के कारण हार्डकोर नक्सली जंगलों से निकलकर सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुकमा पुलिस के सामने 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों पर सरकार ने लाखों रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

नक्सल उन्मूलन अभियान का असर

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जा रहे हैं. नक्सलियों के इलाके को समेटा जा रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का भी प्रचार प्रसार अंदरूनी इलाके में किया जा रहा है. जिससे प्रभावित होकर 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

See also  गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सली सामग्री भी बरामद

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सली का नामपदइनाम
कलमू मंगड़ूडिप्टी कमांडर, सेक्शन 1 कंपनी8 लाख
माड़वी बुधरी,महिलासदस्य, सेक्शन 2 कंपनी8 लाख
समीर उर्फ मिडियम सुक्काटीम कमांडर, पीएलजीए बटालियन नंबर 018 लाख
रजनी उर्फ राजे उर्फ बीड़े माड़वी,महिलासदस्य, बटालियन हेड क्वॉर्टर प्लाटून सेक्शन ए8 लाख
शांति कवासी, महिलासदस्य, बटालियन नंबर 018 लाख
मड़कम सोमड़ी,महिलासदस्य, प्लाटून नंबर 08 की पीपीसीएम8 लाख
नुप्पो नरसी,महिलापामेड़ एलओएस पार्टी सदस्या2 लाख
मड़कम हिड़मे,महिलासदस्य, दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम1 लाख
नुप्पो हुंगी,महिलाअध्यक्ष, सुरपनगुड़ा आरपीसी केएएमएस1 लाख


इनामी नक्सलियों का सरेंडर

ये सभी नक्सली जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं. इसके अलावा जिले के अंदरुनी इलाके में कैंप स्थापना के दौरान इनमें से कुछ नक्सलियों ने फायरिंग भी की थी. 2020 के मीनपा घटना, 2021 में हुई टेकलगुडेम की घटना में भी इन नक्सलियों का हाथ रहा है.

See also  खौलते पानी मे गिरी तीन साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत

Related Articles

Leave a Reply