देश

कार एक्सीडेंट के बाद भारतवंशी सिख बुजुर्ग की पिटाई से मौत, न्यूयॉर्क मेयर ने जताया दुख

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के सिख की मौत।
कार एक्सीडेंट के बाद आरोपी ने किया था बुजुर्ग पर हमला।
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने की घटना की निंदा।

न्यूयॉर्क

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सिख व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर में 66 वर्षीय सिख व्यक्ति पर आरोपी गिल्बर्ट ऑगस्टिन ने हमला किया था। इस हमले में लगी चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

जसमेर सिंह ने अस्पताल में तोड़ा दम
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 66 वर्षीय जसमेर सिंह की कार का मामूली एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान आरोपी गिल्बर्ट ऑगस्टिन ने जसमेर सिंह पर हमला किया था। इस हमले में सिख व्यक्ति घायल हो गया था। हालांकि, 66 वर्षीय जसमेर सिंह को गंभीर हालत में क्वींस के जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जसमेर सिंह बुरी तरह घायल थे। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन जसमेर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

See also  पुलिस थाने में फांसी पर लटका मिला युवक, न्यायिक जांच के आदेश

मेयर एरिक एडम्स ने की घटना की निंदा
वहीं, न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने घटना की निंदा की है। साथ ही उन्होंने सिख समुदाय की रक्षा करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह अपने शहर से बहुत प्यार करते थे। सभी न्यूयॉर्कवासियों की ओर से मैं कहना चाहता हूं कि आपके प्रति हमारी संवेदनाएं अधिक हैं। हम उस घृणा को अस्वीकार करते हैं, जिसके कारण एक निर्दोष की जान गई है। हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि आपकी रक्षा करेंगे।

बुजुर्ग की मौत से सदमे में है परिवार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतक जसमेर के बेटे मुल्तानी ने बताया कि उनके पिता बहुत नेक और साधारण इंसान थे। आरोपी ने मेरे पिता के सिर पर हमला किया था। इस हमले में उनके दो दांत टूट गए और उन्हें काफी गंभीर भी चोट आई थी। उन्होंने कहा कि पिता की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को दुर्घटनास्थल के पास से ही गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसका लाइसेंस पहले से ही निलंबित था।

See also  ‘शादी तो तुमसे करूंगी, लेकिन…’, दूल्हे ने नहीं मानी शर्त, दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम

Related Articles

Leave a Reply