कोरबाछत्तीसगढ़

मां मड़वारानी का मंदिर तोड़ने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीण बोल रहे- पहले नए मंदिर में मूर्ति स्थापना हो

कोरबा। आस्था का केंद्र कोरबा-चाम्पा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे स्थित मां मड़वारानी के मंदिर को तोड़कर सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की कवायद में प्रशासन जुटा है। मंदिर के निकट ही दूसरा मंदिर निर्माणधीन है जहां माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से भविष्य में कराया जाना है। नाराज ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।

See also  रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन, दोस्तों संग घूमने गए थे कान्हा किसली
naidunia_image

उक्त कार्य संपन्न होने से पहले ही मौजूदा मंदिर को तोड़ने के लिए आज दलबल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मड़वारानी पहुंचे हैं। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी यहां एकत्र हो गए हैं और बिना किसी सूचना तथा व्यवस्थापन बग़ैर मंदिर को तोड़े जाने का विरोध किया जा रहा है। युवा नेता अजय कंवर सहित ग्रामीणों का कहना है कि पहले मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना का कार्य हो जाए, इसके बाद पुराने मंदिर को तोड़ने दिया जाएगा।

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

Related Articles

Leave a Reply