छत्तीसगढ़बिलासपुर

घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. रात में मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है. बच्ची के गायब होने के बाद से नवजात की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई है. यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी की है.

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने गुम नवजात बच्ची के माता-पिता और घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की.

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

पूछताछ में गुम बालिका की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को रात्रि 2 से 2.30 के बीच बिस्तर से गायब है. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत में एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला. फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply