रायपुर

अरुण साव बोले- नई घोषणाएं करने से पहले पुराना हिसाब दें राहुल गांधी, भूपेश की खुद की गारंटी नहीं

रायपुर

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि नई घोषणाएं करने से पहले वो पुराना हिसाब बताएं। उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि 5 साल पहले किए गए वादे अब तक नहीं निभाए तो अब नई-नई घोषणाएं करने का उन्हें नैतिक अधिकार कैसे हैं? पहले के चुनाव में की गई अपनी घोषणाओं का छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें? उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ में 200 फूड प्रोसेसिंग प्लांट कहां हैं?

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

‘शराबबंदी लागू क्यों नहीं हुई?’
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी से पूछा कि नक्सल प्रभावित हर पंचायत को 1 करोड़ रुपए क्यों नहीं मिला? शराबबंदी लागू क्यों नहीं हुई? सभी को चार गैस सिलेंडर मुफ्त में क्यों नहीं मिले? महिलाओं की 1500 की पेंशन कहां है? कर्मचारियों का नियमितीकरण कहां है? छात्रों को 5 साल तक मुफ्त परिवहन क्यों नहीं मिला? बेरोजगारों के 15 हजार करोड़ रुपए कहां गए? न भत्ता दिया न रोजगार दिया। अब तक 700 से ज्यादा घोषणाएं की जा चुकी हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

‘भूपेश और राहुल घोषणाओं का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में लगे’
साव ने कहा कि भूपेश बघेल और राहुल गांधी मिलकर घोषणाओं का विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में लगे हैं, लेकिन जनता इनके किसी भी वादे पर ऐतबार नहीं कर सकती। क्योंकि 5 साल तक जनता ने कांग्रेस की धोखेबाजी झेली है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में करीब 300 वादे किए थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की जनता से कुल मिलाकर 400 के करीब वादे कर चुके हैं। इसके बाद हर रोज घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

Related Articles

Leave a Reply