छत्तीसगढ़रायगढ़

कपड़ा खरीदने को लेकर विवाद, पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम में कपड़ा खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति पत्नी अपने घर वापस लौटे गए। लेकिन रास्ते में फिर विवाद होने से पति ने घर में पत्नी को डंडे से मार – मार कर हत्या कर दी। वहीं मौके पर लैलूंगा पुलिस पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फूलीकुंडा में पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने लकड़ी से डंडे से अपनी पत्नी के सिर के पीछे हिस्से में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

डंडे से सिर पर किया ताबड़तोड वार

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम ने अपनी पत्नी के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। जहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो को नया कपड़ा दिलाने की मांग की।  जिस पर महिला के पति पंचराम के मना करने पर दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया।  जिसके बाद पंचराम ने सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया।  काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया।  दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर के पीछे हिस्से में ताबड़तोड वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी। इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नही आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी।  जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply