देश

वक्फ बिल के साथ या खिलाफ? उद्धव ठाकरे की पार्टी ने लोकसभा में साफ कर दिया अपना स्टैंड

नई दिल्ली

वक्फ संसोधन विधेयक पर लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है. मुंबई साउथ लोकसभा सीट से शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि इनकी कथनी और करनी में फर्क है. उन्होंने कहा कि बिल लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसी को न्याय देना नहीं है.

देश की आजादी में मुसलमानों ने भी दी जान- अरविंद सावंत

सीएम देवेंद्र फडणवीस का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि उन्होंने ललकारा कि क्या शिवसेना यूबीटी हिंदुत्व के साथ खड़ी रहेगी. आप हमें हिंदुत्व सिखाएंगे? अयोध्या और वाराणसी में आपके वोट घट गए. ये मत समझना कि आप लोग जो कुछ कर रहे हो वो सही कर रहे हो. हमने रमजान के दौरान देखा कि सौगात-ए-मोदी चल रहा है. आज सौगात-ए-वक्फ बिल आ गया. हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि मंगलसूत्र छीना जाएगा. यूपी के सीएम ने कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे. कौन बांटने वाला था कौन काटने वाला था? देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुछ भी नहीं किया उनका भाग्य है कि वो सरकार चला रहे हैं. देश की आजादी के मुसलमानों ने भी अपने जान न्यौछावर किए हैं.

See also  PM मोदी ने ईद-उल-अजहा की कुवैत के आमिर, प्रिंस और प्रधानमंत्री को दी मुबारकबाद

अगर बिल में कुछ गलत है तो हम समर्थन नहीं करेंगे- सावंत

अरविंद सावंत ने कहा कि अगर बिल में कुछ गलत है तो हम उसका समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं तो मांग करता हूं कि जो गलत है उसको ठीक करें. पहले बोर्ड में चुनाव होता था, अब आप नॉमिनेशन लेकर आ रहे हैं. नॉमिनेशन का मतलब ये हुआ कि सरकार जिसको चाहे रख ले. जो दो लोग गैर मुस्लिम जो आप चाहते हो, हमारे मन में शंका है कि क्या आपने सही दिल से इसे लाया है? मैं आपको विनती करता हूं कि आप शांति से सोच लें. आप तो गैर मुस्लिम लाना चाह रहे हैं तो हमें डर लगता है कि कल मंदिरों के बोर्ड में गैर हिंदू को आप लाएंगे. याद रखना शिवसेना उसके खिलाफ खड़ी रहेगी.”

See also  सौतन लाया, अब पत्नी को देगा मुआवजा: महिला आयोग ने जवान की दूसरी शादी शून्य की, चैटिंग वाले बैगा पर होगी FIR

धारा 370 पर हमने आपका समर्थन किया था- सावंत

उद्धव गुट के सांसद ने कहा, “धारा 370 पर हमने आपका समर्थन किया. मैं कैबिनेट में था, बहुत खुश था. कितने हिंदू लोग कश्मीर में आ गए ये तो बताओ. कश्मीर में जमीन कौन खरीद रहा है ये भी तो बताओ. हमें हिंदू देव स्थान मदिरों की हजारों एकड़ जमीनें बेची जा रही हैं, क्या आप हिंदू देव स्थानों की जमीन बेचने वालों के खिलाफ किसी तरह का कोई कानून लाएंगे क्या, ये भी तो बताओ?”

Related Articles

Leave a Reply