छत्तीसगढ़

टोकियो में नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम उपलब्धि से पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित-मुख्यमंत्री श्री बघेल

भारत के खिलाड़ियों ने एक नई खेलशक्ति के रूप में उभरने का कराया अहसास

  • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टोकियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और 65 किलोग्राम वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे देश के लिए गौरवमयी क्षण बताया है। उन्होंने कहा है कि टोकियो आलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने भारत को नई खेल शक्ति के रूप में उभरने का अहसास करा दिया है। देश के खिलाड़ियों ने टोकियो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि टोकियो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों की उपलब्धि और प्रदर्शन देश को एक नई खेल शक्ति के रूप में उभरने का अहसास करा रही हैै। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक खेल में कोई भी पदक पाना एक गौरवमयी क्षण होता है। इस प्रतियोगिता में किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन व्यक्तिगत नहीं पूरे देश का प्रदर्शन माना जाता है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से देश भर के युवा खिलाडियों को प्रेरणा मिलेगी।

See also  राजिम कुंभ कल्प: संतों के भव्य स्वागत के लिए तैयार हुई कुंभ नगरी राजिम

Related Articles

Leave a Reply